Bhojpuri Actress Rani Chatterjee:- भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्री रानी चटर्जी जिन्होंने अपने दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने कदम रखा था तो इस इंडस्ट्री की सबसे कम उम्र की हिरोइन थीं। फिल्म का नाम था ससुरा बड़ा पईसावाला। फिल्म में उनके साथ जोड़ी के रूप में पहली बार हीरो बनकर सामने आए थे मनोज तिवारी। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को दोबारा से जीवित करने वाली फिल्म थी।
ससुरा बड़ा पैसा वाला (Sasura Bada Paisa wala) इस फिल्म ने ऐसा इतिहास रचा कि 2003 में आई इस फिल्म के बाद कोई भी भोजपुरी फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित नहीं हो पाई। पहली ही फिल्म से रानी ने अपने तेवर दिखा दिए थे और बता दिया था कि इंडस्ट्री को उसकी क्वीन मिल गई है।
बाद के दिनों में भी रानी ने कई हिट फिल्में दीं। आज भी लगातार वे भोजपुरी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। ऐक्टिंग के साथ-साथ वे अपने शरीर पर भी बहुत ध्यान देती हैं। हर रोज आप उनको जिम में पाएंगे, पसीना बहाते। ऐक्टिंग में तो सब उनके मुरीद हैं ही, उनकी खूबसूरती के भी सभी दीवाने हैं। रानी से कुछ सीखना है तो यह जरूर सीखिए की बुलंदियों पर होते हुए भी कैसे पांव जमीन पर बरकरार रखना है। अपनी मेहनत, जिद और संघर्ष के दम पर ही इतने सालों से रानी ने इस इंडस्ट्री में अपने लिए रानी वाली जगह बरकार रखी है।