21.3 C
London
Tuesday, September 26, 2023

Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग पर झूम उठा बॉलीवुड, सनी देओल बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

Chandrayaan 3 Live:- की सफल लैंडिंग पर सनी देओल ने ट्वीट किया- हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- भारत चांद पर पहुंच गया है और हम चांद से भी आगे। पढ़िए क्या बोले बाकी के सितारे…


चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर झूम उठा बॉलीवुड, सनी देओल बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा

‘Chandrayaan 3 ‘ के सफलतापूर्वक चांद पर लैंड करने को लेकर देशवासियों में गजब का उल्लास देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए मिशन चंद्रयान के कामयाब होने पर अपनी खुशी जाहिर की है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, “लाखों दिल ISRO का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। आपने हमें बहुत गौरवान्वित कर दिया है। किस्मतवाला हूं जो भारत को इतिहास रचते देख पाया हूं।”

Chandrayaan 3 के सफलतम लैंडिंग पर अक्षय कुमार बोले- हम चांद से ऊपर हैं

अक्षय कुमार ने लिखा, “भारत चांद पर पहुंच गया है, और हम चांद से भी ऊपर पहुंच गए हैं।” बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी दो वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उन्हें अपनी पूरी टीम के साथ भारत के चांद पर पहुंचने का जश्न मनाते देखा जा सकता है। अनुपम खेर को एक वीडियो में पूरी टीम के साथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर ताली बजाते और दूसरे वीडियो में ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते देखा जा सकता है।

सनी देओल बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा

सनी देओल ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर लिखा, “कितना गौरवशाली पल है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा। बधाई हो इसरो। चांद पर चंद्रयान 3 की सफल और सॉफ्ट लैंडिंग। भारत के अंतरिक्ष में खोज के इतिहास में एक बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि।” कार्तिक आर्यन ने इस बारे में ट्वीट किया, “भारत चांद पर पहुंच गया है। कितना ऐतिहासिक पल है।”

अनुपम खेर और रवीना टंडन ने किया ट्वीट

अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- भारत चांद पर देशवासियों। जय हिंद। बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव, संजय दत्त, अजय देवगन और रवीना टंडन समेत अन्य तमाम सितारों ने भी इस बारे में ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की है। संजय दत्त ने इस बारे में ट्वीट किया, “भारत के लिए और एक बहुत लंबी छलांग। चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड कर चुका है। अंतरिक्ष की खोज के बारे में यह हमारी बड़ी उपलब्धि है।

संजय और ऋतिक रोशन ने रखी दिल की बात

संजय दत्त ने इसरो की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। अजय देवगन ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “इतिहास के इस पल को जीकर गौरवान्वित, चकित, उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भारत माता की जय।” बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने इस बारे में ट्वीट किया, “आज मेरा सीना गर्व से फूल गया है, क्योंकि मैं अपने लोगों को ऊंची उड़ान भरते और अपना बेस्ट करते हुए देख रहा हूं। इसरो को बधाई और मेरा पूरा सम्मान।

रावण के कारण बैद्यनाथ मंदिर का निर्माण जानिए पूरी कहानी

रानी चटर्जी की “सबक़-द लेसन” Hungama OTT और Doom X सिनेमा पर धूम मचा रही है…

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here