Friday, December 8, 2023

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के 5 वें चरण में हेलीकॉप्टर से भरेंगे उड़ान : देव ज्योति

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी 25 जुलाई से निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर हैं। इस दौरान वे उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई जिलों में पहुंच चुके हैं।

श्री सहनी अपने पांचवें चरण के यात्रा की शुरुआत 26 अक्तूबर से करेंगे। इस दौरान वे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि 26 अक्टूबर को पार्टी प्रमुख मोतिहारी और शिवहर जाएंगे तो 27 अक्तूबर को जौनपुर और कैमूर जिला में लोगों को संबोधित करेंगे। 28 अक्तूबर को झारखंड के पलामू और रोहतास जिले में लोगों को संकल्प दिलाएंगे तथा 29 अक्तूबर को भागलपुर व मुंगेर जिले में लोगों से रूबरू होंगे।

देव ज्योति ने बताया कि 30 अक्तूबर को श्री सहनी सहरसा और दरभंगा जिले में जनसभा करेंगे। 31 अक्तूबर को वे साहेबगंज और भागलपुर होंगे। यात्रा के अंतिम दिन यानी 1 नवंबर को श्री सहनी बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में लोगों को संबोधित कर लोगों को निषाद आरक्षण के लिए संकल्पित करवाएंगे।

उल्लेखनीय है कि यह यात्रा 25 जुलाई से निकली है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here